{"_id":"60fc54a28ebc3edd3a27fe75","slug":"hathras-traders-raised-the-demand-to-smooth-traffic-system-hathras-news-ali2689395122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : व्यापारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : व्यापारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी एसपी ऑफिस की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई। व्यापारियों ने अपना परिचय दिया। इस मौके पर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
व्यापारियों ने छोटे फाटक, जंक्शन रोड आदि स्थानों पर लगने वाले जाम की बात कही। क्षेत्राधिकारी पुलिस ने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा शीघ्र ओवरब्रिज चालू हो जाएगा तो ट्रैफिक व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू हो जाएगी।
इस मौके पर व्यापारी संतोष झावर के कारखाने में हुई चोरी का भी मुद्दा उठा। संतोष झावर ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस पर सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी किशन लाल शर्मा, संतोष जावर पिंटू माहेश्वरी, नानक चंद पचौरी, भूपेंद्र शर्मा थे।