{"_id":"60d387cb8ebc3e322f28032d","slug":"hathras-three-people-including-eo-accused-of-paying-lakhs-with-fake-signatures-hathras-news-ali2663135181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ईओ सहित तीन लोगों पर फर्जी हस्ताक्षर से लाखों के भुगतान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ईओ सहित तीन लोगों पर फर्जी हस्ताक्षर से लाखों के भुगतान करने का आरोप
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में शिकायत करने जाते नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष ने ईओ सहित रिटायर्ड लिपिक और लिपिक पुत्र पर फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम से की है। डीएम रमेश रंजन इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट राजेश कुमार को निर्देश जारी किए हैं।
शिकायत में नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष ने ईओ अनामिका सिंह, लिपिक रामभरोसे लाल व कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने कहा है कि तीनों ने मिलीभगत से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का भुगतान किया है।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 21 जनवरी 2021 के मध्य उनकी स्वीकृति के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि एसके एसोसिएट, वर्मा फ्यूल, क्वालिटी टेलीकॉम, पंकज कुमार, रामकुमार कांट्रेक्टर, वर्मा फ्यूल, केदारनाथ एंटरप्राइजेज, एमएस सैनी केमिकल, जेके कंप्यूटर, महक एंटरप्राइजेज नामित फर्मों को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लिपिक रामभरोसे लाल ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर अपना वेतन निकाला है। उन्होंने कहा कि माह अक्तूबर 2020 से अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह के वेतन पर रोक है। आठ माह से वेतन न मिलता देख कर्मचारियों के साथ अपना भी वेतन बिल भुगतान के लिए पत्र वाहक मान महेंद्र सिंह आउट सोर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया, लेकिन जब उनके द्वारा ईओ का वेतन निकालने के लिए जिलाधिकारी के आदेश की प्रति प्रस्तुत करने को कहा गया तो ऐसा कोई आदेश न दिखा पाने पर पत्रावली वापस कर दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि 18 जून को मोहनलाल मिस्त्री के द्वारा पुन: पत्रावली प्रस्तुत की गई, जिसमें ईओ को वेतन बिल नहीं था और इस पर उनके द्वारा हस्ताक्षर कर दिए गए।
पूर्व बिल, जिसमें ईओ का नाम था, उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अपना वेतन निकाल लिया गया। अध्यक्ष ने शिकायत के माध्यम से मांग की है कि ईओ अनामिका सिंह, लिपिक रामभरोसे लाल के पुत्र कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन को नगर पंचायत मेंडू से हटाकर मामले की जांच की जाए। इस मौके पर शेर सिंह, नूतन अग्रवाल, स्नेहा शर्मा, मदन मोहन, नीलम देवी आदि मौजूद थीं।
नगर पंचायत मेंडू के चेयरमैन ने शिकायत दी है। इसकी जांच ओसी कलेक्ट्रेट को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश रंजन, डीएम हाथरस।
नगर पंचायत मेंडू केक अध्यक्ष द्वारा राजनीति की जा रही है। इस शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सच्चाई सामने आ ही जाएगी।
-अनामिका सिंह, ईओ मेंडू