फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thousands of bigha crops ruined by hailstorm accompanied by rain

हाथरस: बारिश से साथ हुई ओलावृष्टि से हजारों बीघा फसल बर्बाद

Tue, 14 Jan 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thousands of bigha crops ruined by hailstorm accompanied by rain
हाथरस: 36 मुरसान क्षेत्र के एक गांव में ओलावृष्टि के बाद ओलों को हाथ में लेकर दिखाता एक किसान। - फोटो : HATHRAS
बारिश से साथ हुई ओलावृष्टि से हजारों बीघा फसल बर्बाद
विज्ञापन

कई इलाकों में बारिश के साथ पड़े ओले, किसानोें ने नुकसान की भरपाई की मांग की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बरसात के साथ सोमवार की रात्रि में जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। मुरसान और हसायन क्षेत्र में हुई इस ओलावृष्टि से हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई। यही नहीं काफी जीव-जंतु भी मर गए। कुछ स्थानों पर तो ओलावृष्टि की तीव्रता इतनी विकट रही कि कुछ दीवारों व टीनशेड में छेद हो गए। कुछ लोगों के ओलावृष्टि से घायल होने की भी जानकारी मिली है।
मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी से लेकर मुगरिया तक सोमवार की रात को ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई। सोमवार की रात को अचानक बादलों की गड़गड़ाहट हुई और बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए। अचानक इतनी तेज ओलावृष्टि हुई कि लोग समझ ही नहीं पाए। ओलावृष्टि होने से काफी जीव मर गए। ओलावृष्टि से पौधों की डालियां भी टूट-टूटकर नीचे गिरने लगी। यह देखकर कुछ लोग खुले में बंधे हुए अपने पशुओं को ओलावृष्टि से बचाने के लिए गए तो वह भी घायल हो गए। तेज गति से ओलावृष्टि होने के कारण कई घरोें की दीवारोें और टीन शेड में भी छेद हो गए। इस ओलावृष्टि से हजारों बीघा आलू, लाहा और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब किसान अपने खेतों पर गए तो पता चला के उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। मंगलवार की सुबह गांव मुगरिया, सेनपुर, पिथा, खुटीपुरी के किसान गांव पिथा में एकत्रित हुए और उन्होंने प्रशासन को इस भारी नुकसान के बारे में फोन से अवगत कराया है। किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. श्यौराज सिंह का कहना है कि ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल को नुकसान होगा। जैसा कि सुनने में आ रहा है हसायन व मुरसान में ओलावृष्टि हुई है। फसल में इससे हुए नुकसान का आंकलन विभागीय टीम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed