फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a political stir throughout the day for Ramvir's son Chiragvir to join BJP

हाथरस: रामवीर के बेटे चिरागवीर के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूरे दिन रही सियासी हलचल

Sun, 23 Aug 2020 10:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a political stir throughout the day for Ramvir's son Chiragvir to join BJP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर रविवार को पूरे दिन लोगों की टकटकी आगरा के घटनाक्रम पर लगी रही। पहले यह बात निकलकर आई कि चिराग भाजपा में शामिल हो गए हैं। उसके बाद यह बात सामने आई कि अब चिराग को लखनऊ में पार्टी नेताओं द्वारा शामिल कराया जाएगा। पूरे दिन इसे लेकर सियासी हलकों में काफी चर्चाएं रहीं और लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में रामवीर उपाध्याय पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने भाजपा का समर्थन किया है। इसके चलते बसपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। तब से रामवीर उपाध्याय व सीमा उपाध्याय को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं कि वह भाजपा में जा सकते हैं अथवा रामवीर का बसपा से फिर निलंबन वापस हो सकता है। इस बीच शनिवार को रामवीर उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पुत्र चिरागवीर उपाध्याय ने यह पोस्ट डाली कि वह रविवार को भाजपा के बृज क्षेत्र के कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि चिरागवीर अपने समर्थकों के साथ आगरा में जयपुर हाउस पर भाजपा कार्यालय पर पहुंच भी गए। वहां बृज क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और संगठन मंत्री भवानी सिंह से मुलाकात भी हुई। इसी बीच यह खबर आई कि चिरागवीर आगरा में भाजपा में शामिल नहीं होंगे, बल्कि अगले तीन चार दिन में वह लखनऊ में और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की घोषणा करेंगे। इस दौरान उनके पिता व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय लखनऊ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह पूरा राजनीतिक घटनाक्रम आगरा में हुुआ, लेकिन यहां के नेताओं की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी रही। पल-पल की जानकारी स्थानीय नेता लेते रहे। तरह तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। जब रविवार को आगरा में चिरागवीर के भाजपा में शामिल होने की घोषणा नहीं की गई तो यह चर्चा भी देर शाम तक होती रही कि कहीं रामवीर उपाध्याय के विरोधी तो इसमें अड़चन नहीं डाल रहे। देर शाम तक शहर व जिले में इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed