{"_id":"5faec1368ebc3e9b7c13c50d","slug":"hathras-the-municipal-corporation-inaugurated-the-led-light-hathras-news-ali248724018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एलईडी लाइट का नगर पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एलईडी लाइट का नगर पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
हाथरस: एलईडी लाइट का शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद द्वारा मथुरा रोड राजा महेंद्र प्रताप मार्ग पर रेलवे लाइन की दीवार के सहारे एक ओर जहां पर ग्रीन बेल्ट विकसित कर फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी फुटपाथ पर लगे खंभों पर एलईडी लाइटें भी लगवाई गई हैं।
इन लाइटों का शुभारंभ दिवाली की पूर्व संध्या पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मथुरा- बरेली मार्ग पर ओढ़पुरा से लेकर पुलिस लाइन तक रेलवे लाइन के सहारे फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा और पथ प्रकाश के लिए लाइट लगवाई जाएंगी। इस रोड पर बनाई गई ग्रीन बेल्ट का भी संरक्षण किया जाएगा।
नगर के प्रत्येक मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी और प्रयास होगा कि नगर को भव्य और सुंदर बनाया जाए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, सभासद प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे।