{"_id":"6138f5ea8ebc3ea80b2da0d7","slug":"hathras-the-headmaster-of-saadabad-s-sanvilian-vidyalaya-suspended-hathras-news-ali2726688192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड सादाबाद के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच में दोषी मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रधानाध्यापक पर नियम विरुद्ध तरीके से मिड-डे-मील (एमडीएम) में रसोइया का हटाकर दूसरी रसोईया का चयन करने, विद्यालय के खाते से धनराशि आहरित करने के बाद भी बिजली की फिटिंग न कराने, रैंप रैलिंग मानक के अनुरूप न बनवाने जैसे आरोप हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुरसान के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
सादाबाद ब्लॉक के संविलियन विद्यालय कुकटई के प्रधानाध्यापक कृष्णकांत के खिलाफ अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितताएं बरतने और कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने की शिकायत स्कूल की एक शिक्षामित्र व अन्य स्टाफ द्वारा मार्च महीने में की गई थी। जांच में बीईओ सादाबाद ने सभी आरोप सही पाए। प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया तो शिक्षक ने 27 अगस्त को बीएसए के कार्यालय में जो जवाब उपलब्ध कराया है, वह असंतोषजनक एवं साक्ष्य विहीन है। यही वजह है कि अब बीएसए ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) लालचंद्र को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि बीईओ सादाबाद की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीईओ मुरसान के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। संवाद