फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The envoy of the government knew the reality of the preparations of Covid L-2 Hospital

हाथरस : शासन के दूत ने जानी कोविडएल-2 अस्पताल की तैयारियों को हकीकत

Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The envoy of the government knew the reality of the preparations of Covid L-2 Hospital
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी अलर्ट है। तभी तो इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। एमडीटीबी अस्पताल परिसर में बने कोविड एल-2 अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बने कोविड यूनिटों में कोरोना की तैयारियों का रिहर्सल हुआ।
यहां पर आए शासन के दूत ने इन अस्पतालों में लगीं मशीनों के संचालन की हकीकत के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली। शासन द्वारा नामित आगरा के संयुक्त निदेशक डॉ. बीपीएस कल्याणी सोमवार को एमडीटीबी अस्पताल में बने कोविड एल-2 अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर कोरोना की जांच के लिए बनी लैब, ऑक्सीजन का गहनता से निरीक्षण किया। दोनों ही जगहों के निरीक्षण के बाद डॉ कल्याणी पीकू वार्ड में पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड में लगे वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य मशीनों के संचालन की हकीकत को जाना। वहीं, इन वार्ड नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों से मशीनों के संचालन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ, सादाबाद, मुरसान, महौ, सहपऊ और सासनी में बने कोविड वार्डों की तैयारियों का जायजा सीएमओ द्वारा नामित एसीएमओ द्वारा लिया गया। संयुक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अनूप शर्मा, अंशुमन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed