{"_id":"60db5f378ebc3e91fa4366d6","slug":"hathras-the-condition-of-the-woman-deteriorated-after-fever-death-hathras-news-ali2668260167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार के बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार के बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी महिला की बुखार के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर अपने घर चले गए।
शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी मोना (22 वर्ष) पत्नी ओमकार को सोमवार को बुखार आया। परिजनों ने बताया कि बुखार आने पर उसे पास के ही किसी डॉक्टर से दवा भी दिलवा दी गई, लेकिन मंगलवार की सुबह मोना की अचानक से तबियत बिगड़ गई।
परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे देखा और फिर मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर अपने घर चले गए। शव घर पहुंचा तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। संवाद