फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The condition of the roads is dilapidated, remains waterlogged without rain

हाथरस : सड़कों की हालत जर्जर, बिन बारिश के रहता है जलभराव

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The condition of the roads is dilapidated, remains waterlogged without rain
हाथरस : शहर के वार्ड सात में श्मशान स्थल, जिसका सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर सात में जनसमस्याओं का अंबार है। इस वार्ड में जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं और सड़कें टूटी हुई हैं। कई सड़कों पर हर समय पानी भरा रहता है। श्मशान स्थल और शौचालय का काम पूरा नहीं हुआ है। बजट के अभाव में कई अहम कार्य पूरे नहीं हो सकते हैं।
शहर के वार्ड नंबर सात में मोहल्ला रमनपुर, नवल नगर, प्रगतिपुरम, सियाराम कॉलोनी, जाटव बस्ती, जोगिया रोड, महादेव बगीची आदि इलाके हैं। कई गलियां बेहद जर्जर हालत में हैं। अमृत योजना की वजह से सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। नगला भूरा के लिए जाने वाले रास्ते की सड़क को बेहद जर्जर हालत में है और यहां हमेशा जलभराव रहता है।
विज्ञापन

इलाके के लोगों का कहना है कि जरा सी बारिश में यहां पानी भर जाता है और यह पानी घरों के अंदर घुस आता है। सफाई भी नियमित नहीं होती। कई सड़कों के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन इनका निर्माण लटका हुआ है। इस वार्ड में एक सार्वजनिक शौचालय का काम भी हुआ। श्मशान स्थल का भी सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। वार्ड में 30 इंडिया मार्क टू में से आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में लोग जैसे-तैसे पानी का इंतजाम कर पाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे वार्ड में आधे से ज्यादा इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन इन्हें ठीक नहीं कराया गया। कई गलियों का निर्माण पूरा नहीं कराया गया। एक सार्वजनिक शौचालय का काम पूरा कराया और न ही श्मशान स्थल का सौंदर्यीकरण का काम पूरा हुआ है। इसके लिए तो अलग से बजट भी आया था। जलनिकासी के लिए बना पंपिंग स्टेशन भी शोपीस बना खड़ा है। वार्ड के लोगों की समस्या हर बार नगर पालिका की बैठकों व अधिकारियों के समक्ष उठाई हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वैसे वार्ड के कई पात्रों की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बनाई हैं। पात्रों को सरकारी योजनाओं के तहत आवास भी दिलवाए हैं।
-निशांत उपाध्याय, सभासद वार्ड नंबर सात
जरा सी बारिश में पानी भर जाता है। गंदगी व्याप्त रहती है। नियमित रूप से सफाई भी नहीं होती। सड़कों की हालत खस्ता है। सभासद ने अपने स्तर से काम कराने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। हम सभासद को 10 में से छह नंबर देते हैं।
-डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी
जलभराव और गंदगी यहां की मुख्य समस्या है। खाली प्लॉटों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गंदे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। हैंडपंप खराब हालत में हैं। पानी की किल्लत बनी रहती है। सड़के बेहद जर्जर हालत में हैं। सभासद को हम 10 में से चार नंबर देते हैं।
-टोनी तोमर
कई सड़कों का तो काम अधूरा है। गलियों में बिन बारिश कीचड़ और जलभराव रहता है। गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। अमृत योजना में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें सही तरीके से दुरुस्त नहीं कराई गई हैं। हम सभासद को 10 में से पांच नंबर देते हैं।

-योगेश बागड़ी
वार्ड में समस्याएं ही समस्या हैं। कूड़े के ढेर और गंदा पानी भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। ज्यादातर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। श्मशान स्थल का सौंदर्यीकरण का काम नहीं हुआ है। नगला भूरा को जाने वाले मार्ग की हालत तो काफी बदहाल है।
-मनमोहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed