{"_id":"619fcdc9ffdcd818d43db6a5","slug":"hathras-tet-will-be-under-the-supervision-of-static-and-sector-magistrates-hathras-news-ali27904975","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा से संबंधित अधिकारी शामिल हुए। सभी ने परीक्षा को नकलविहीन व शुचिता पूर्ण कराए जाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (टीईटी 2021) को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा में लगाए गए केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पुस्तिका में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
परीक्षा को आयोजित कराने के लिए प्राथमिक स्तर पर 14 परीक्षा केंद्र और उच्च प्राथमिक स्तर पर आठ परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। प्रथम पाली में 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक और द्वितीय पाली में आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संवाद