फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Testimony of the officials of two mobile phone companies, the appearance of the accused

हाथरस : दो मोबाइल फोन कंपनियों के अधिकारियों की हुई गवाही, अभियुक्तों की हुई पेशी

Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Testimony of the officials of two mobile phone companies, the appearance of the accused
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते जिला न्यायालय में पुलिस सुरक्षा में जाते चारों अभियुक्त। ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय के समक्ष चारों आरोपियों की पेशी हुई। वहीं दो मोबाइल फोन कंपनियों के नोडल अधिकारियों के बयान भी कोर्ट में हुए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। कोर्ट परिसर में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतका के शव का मध्य रात्रि में उसके परिजनों की इच्छा के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसे लेकर खासा हंगामा हुआ था। पुलिस ने घटना के चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को बिटिया की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह तब से लेकर यह चारों अभियुक्त अभी तक अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध हैं। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने भी चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। अलीगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट लेकर आई। कोर्ट परिसर में भी चाक-चौबंद सुरक्षा रही। न्यायालय में विशाल शर्मा नोडल ऑफिसर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड पश्चिमी क्षेत्र व गंगानारायण झा नोडल ऑफिसर रिलांयस जिओ पश्चिमी क्षेत्र के बयान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तथ्य भी विदित है कि सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में वीआई, जियो व एयरटेल मोबाइल कंपनियों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) को साक्ष्य के रूप में लगाया है। इसी वजह से इन कंपनियों के अधिकारियों की गवाही हुई। एक कंपनी के नोडल अधिकारी गवाही के लिए नहीं आए। उन्हें फिर बुलाया गया है। बिटिया के पिता की गवाही हालांकि हो चुकी है, लेकिन अब उन्हें अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता ने फिर से कोर्ट में बुलाने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

हालांकि बृहस्पतिवार को बिटिया के पिता नहीं आए। अब उन्हें अगली तारीख पर फिर से बुलाया गया है। सीबीआई की ओर से अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा और अभियुक्त पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर कोर्ट में मौजूद थे। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed