फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: State President should be released, fake cases should be taken back

हाथरस: प्रदेश अध्यक्ष को किया जाए रिहा, फर्जी मुकदमों को लिया जाए वापस

Wed, 03 Jun 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: State President should be released, fake cases should be taken back
हाथरस फोटो - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता के चलते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया है और पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कायम किए हैं। वह अपने शिविर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए पार्टी ने 1000 बसें चलाने की उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी। सहयोग और सेवा हमारी भावना को समझने और अनुमोदित करने की बजाय उत्तर प्रदेश सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया। हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों तक खाना और राशन पहुंचाने का काम किया। 22 जिलों में सांझा रसोईघर संचालित किए।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने और पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सभी कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के दम पर दमन कर रही है। इतना ही नहीं न्यायिक प्रक्रिया में भी रुकावट पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किया जाए। हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित डीएम को ऑनलाइन ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, वीना गुप्ता एड., जयशंकर पाराशर, कृष्णा गुप्ता, राधेश्याम अग्निहोत्री, अविनाश पचौरी, ललतेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed