फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP Vikas Kumar Vaidya's tenure was for three and a half months

हाथरस : सवा तीन महीने का रहा एसपी विकास कुमार वैद्य का कार्यकाल

Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP Vikas Kumar Vaidya's tenure was for three and a half months
जिले के पूर्व एसपी विकास कुमार वैद्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य का कार्यकाल इस जिले में महज सवा तीन महीने का ही रहा। इस दौरान कई बड़ी घटनाएं भी उनके कार्यकाल में हो गई। हालांकि ज्यादातर वारदातों का उनके कार्यकाल में खुलासा भी हो गया लेकिन इसी दौरान सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत उन पर भारी पड़ी। इस हादसे को पुलिस की चूक माना गया और वैद्य का यहां से तबादला हो गया।
एसपी के रूप में विकास कुमार वैद्य की तैनाती यहां इसी साल 16 अप्रैल को की गई थी। वैद्य के आने के कुछ दिन बाद ही यहां चंदपा थाना पुलिस की अभिरक्षा में एक आरएसएस कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था लेकिन तब पुलिस ने जैसे-तैसे यह मामला शांत किया था। उसके बाद लूटपाट की कई घटनाएं भी उनके कार्यकाल में हो गई।
विज्ञापन

कुछ का खुलासा हुआ भी तो कुछ का अभी तक अनावरण नहीं हुआ। इधर, तीन दिन पहले एक कार चालक ने एक दरोगा व एक हेड कांस्टेबल पर कार चढ़ा दी। हालांकि, कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया था। इधर, मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए थे लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसमें लापरवाही बरती। माना जा रहा है कि इसी के चलते छह कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ऐसे में एसपी विकास कुमार वैद्य को यहां से हटा दिया गया। संवाद

नवागत एसपी देवेश कुमार पांडेय।    संवाद

नवागत एसपी देवेश कुमार पांडेय। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed