{"_id":"5f7e01bb8ebc3e278733546a","slug":"hathras-social-reformer-party-submitted-a-memorandum-to-the-sp-in-the-name-of-cm-hathras-news-ali245697952","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: समाज सुधारक पार्टी ने सीएम के नाम एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: समाज सुधारक पार्टी ने सीएम के नाम एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस: आरोपी पक्ष के परिजनों से मिलने जाते समाज सुधार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया प्रकरण में समाज सुधारक पार्टी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आरोपियों के परिवार वालों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने यहां पर बातचीत करते हुए मामले की जांच कराने और निर्दोषों को नहीं फंसाने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
चंदपा प्रकरण को लेकर समाज सुधारक पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की दोपहर को बिटिया के गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, हाथरस जिलाध्यक्ष हरी सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों के परिवार वालों से बातचीत की और इस मामले की सही जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी को मुख्यमंत्री के नाम पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया, जिसमें कुछ राजनेताओं पर इस मामले को लेकर दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है।