फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SIT interrogated the relatives of the daughter, saw the scene

हाथरस: एसआईटी ने बिटिया के परिजनों से की पूछताछ, देखा घटनास्थल

Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SIT interrogated the relatives of the daughter, saw the scene
हाथरस: बिटिया के गांव में जांच करती एसआईटी की टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के मामले में एसआईटी जिले में डेरा जमाए हुए है। एसआईटी ने बृहस्पतिवार को बिटिया के गांव जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल देखा। थाना चंदपा पर भी एसआईटी ने इस घटना के साक्ष्य और अन्य दस्तावेज देखे।
उल्लेखनीय है कि बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के मामले की जांच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी को सौंपी है। एसआईटी में गृह सचिव भगवान स्वरूप के अलावा डीआईजी चंद्रप्रकाश व सेनानायक पीएसी पूनम शामिल हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने बुधवार को यहां डेरा डाल दिया। चंदपा थाने पहुंचकर एसआईटी ने जांच की। उसके बाद एसआईटी बिटिया के घर पहुंची। वहां उसके परिजनों से पूछताछ की। टीम ने घटनास्थल को भी देखा। अन्य लोगों से भी काफी गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज टीम ने देखे और अन्य अहम जानकारी भी जुटाईं। एसआईटी ने इस मामले की पूरी गोपनीयता से जांच की। एसआईटी को सात दिन के अंदर यह जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed