फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Show respect to your parents and elders, give way to new generation

हाथरस: अपने माता-पिता और बुर्जुगों का सम्मान कर दिखाएं नई पीढ़ी को रास्ता

Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Show respect to your parents and elders, give way to new generation
हाथरस: विधिक साक्षरता शिविर में विचार व्यक्त करते वक्ता। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग एवं प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अपने माता-पिता तथा बुजर्गों का मान-सम्मान करने के लिए हम भावी पीढ़ी को रास्ता दिखाएं, ताकि आगे चलकर यही बच्चे हमें सम्मान दे सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बिना किसी लोभ-लालच के वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए और भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्राधिकरण वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिये सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्धजन को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन के संबंध में कोई भी परेशानी हो तो वह प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश जैन ने कहा कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुपालन में वरिष्ठ नागरिकों के वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए कमेटी गठित है। वरिष्ठ नागरिकों के वादों का निस्तारण भी शीघ्र किया जाता है। इसकी सूचना प्रत्येक माह उच्च न्यायालय को प्रेषित की जाती है। इस मौके पर सीओ सिटी रामशब्द यादव के अलावा जालिम सिंह, युवराज शर्मा, रामनिवास उपाध्याय, बच्चू सिंह चौधरी, प्रदीप कुमार शर्मा, गीताशंकर मिश्रा, डॉ. उपेंद्र झा, श्रवण कुमार, शालिनी और देवी सिंह निडर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed