फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sensation after the girl's body was found on the railway track

हाथरस : रेलवे ट्रैक पर युवती की लाश मिलने से सनसनी

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sensation after the girl's body was found on the railway track
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव सलेमपुर के निकट एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त की जा सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर रति का नगला स्टेशन के निकट एक युवती का क्षत-विक्षत शव सोमवार की सुबह लोगों को दिखाई दिया। शव युवती का होने के चलते आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और कब्जे में ले लिया। फोटो खींचने के बाद काफी समय तक आसपास के क्षेत्रों में शव की शिनाख्त किए जाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शाम के समय कोतवाली हसायन क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी सुकेश पुत्र राधेश्याम ने अपनी बहन के लापता होने की बात कही। युवती की पहचान सुकेश की बहन हेमलता के रूप में हुई। सुकेश ने बताया कि हेमलता मानसिक रूप से कुछ परेशान थी। वह पहले भी कई बार घर से लापता हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed