फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Scientific talent of students seen in the exhibition

हाथरस : प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा

Fri, 30 Sep 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज सत्यभान गुप्ता ने की। इसके लिए प्रतिभागियों को सात उप विषय क्रमश: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ एतिहासिक विकास, हमारे लिए गणित रखी गई। डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षण में आईसीटी के प्रयोग पर बल देना चाहिए और ऐसे शैक्षिक खिलौनों का निर्माण करना चाहिए, जिससे बच्चे रोचकतापूर्वक अध्ययन कर सकें।

विज्ञापन
Hathras: Scientific talent of students seen in the exhibition

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन बृहस्पतिवार को सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस में हुआ। शुभारंभ एसोसिएट डीआईओएस योगेश कुमार ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज सत्यभान गुप्ता ने की।
जिला समन्वयक डॉ. डीपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 50 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रखा गया। प्रदर्शनी को तीन संवर्ग जूनियर, सीनियर और शिक्षक वर्ग में विभाजित किया गया। इसके लिए प्रतिभागियों को सात उप विषय क्रमश: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ एतिहासिक विकास, हमारे लिए गणित रखी गई।
विज्ञापन

डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षण में आईसीटी के प्रयोग पर बल देना चाहिए और ऐसे शैक्षिक खिलौनों का निर्माण करना चाहिए, जिससे बच्चे रोचकतापूर्वक अध्ययन कर सकें। निर्णायक के रूप में तृप्ति वार्ष्णेय एवं नवीन कुमार सोलंकी प्रवक्ता राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक सलेमपुर हाथरस, चंद्रगुप्त मौर्य प्रवक्ता पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक तृप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में काफी प्रतिभाएं हैं। ऐसे कार्यक्रम अवश्य ही बच्चों की प्रतिभा में निखार लाते हैं। अंत में प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज सत्यभान गुप्ता ने आभार जताया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह, संजय पुस्कर, डॉ. आरएन सिंह, गजेंद्र सिंह, सौरव शर्मा, रमेशचंद्र्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय सेंगर, मेहताब अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed