{"_id":"63557ec1205fc60967658bf8","slug":"hathras-sachin-chaudhary-of-bisawar-becomes-braj-kesari-wrestler-sadabad-news-ali30331112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिसावर के सचिन चौधरी बने ब्रज केसरी पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिसावर के सचिन चौधरी बने ब्रज केसरी पहलवान
विज्ञापन
हाथरस : कुश्ती में पहलवानों के हाथ मिलवाते मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के एक और पहलवान ने मल्ल विद्या में क्षेत्र का डंका बजाया है। गांव बिसावर निवासी सचिन पहलवान ने ब्रज केसरी का खिताब जीत क्षेत्र का एक बार फिर मान सम्मान बढ़ाया है। सचिन का जोशीला स्वागत किया गया।
बिसावर पंचायत निवासी सचिन पहलवान का अखाड़ा भूतेश्वर मथुरा में है। यहीं वह अपनी तैयारी के साथ अपने शिष्यों को भी मल्ल विद्या सिखाते हैं। सचिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात व केरल आदि प्रदेशों के साथ अपने प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ ब्रज क्षेत्र में भी विरोधियों को धूल चटाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
22 अक्तूबर को मथुरा के मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में जिला कुश्ती एसोसिएशन मथुरा के बैनर तले ब्रज केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें से चार कुश्तियों में सचिन पहलवान ने ब्रज केसरी के खिताब को जीता लिया। इस दौरान दंगल आयोजक राजकुमार शर्मा, मुख्य अतिथि मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद