फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses went to Delhi elections, trouble for passengers

हाथरस : दिल्ली चुनाव में गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी

Tue, 29 Nov 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses went to Delhi elections, trouble for passengers
हाथरस : दिल्ली के एमसीडी चुनाव के लिए सुरक्षा कर्मियों को लेकर रवाना होतीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में रोडवेज की पांच बसें 200 सुरक्षा कर्मियों को लेकर मंगलवार को रवाना हो गईं। चुनाव में जाने से यात्रियों के लिए बसों का संकट खड़ा हो गया है। सहालग के इस सीजन में यात्री बसों के इंतजार में घंटों परेशान हो रहे हैं। बसें पहले से ही हाउसफुल होकर आ रही हैं। स्टॉपेज पर रुकते ही इनमें सवार होने के लिए यात्रियों में जबर्दस्त मारामारी मचती है। नौबत झगड़े तक पहुंच जाती है। खासकर सहालग के सीजन में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में बहुत मुश्किल हो रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हाथरस डिपो से पांच बसें 200 सुरक्षा कर्मियों को लेकर दिल्ली में होने वाले नगर निकाय चुनाव में गई हैं। मंगलवार को हाथरस डिपो से चार बसें दिल्ली के लिए सुरक्षा कर्मियों को लेकर रवाना हुईं।
विज्ञापन

वहीं करीब एक दर्जन बसें सामान के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हैं। इस कारण सहालग में यात्रियों की बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बसों के जाने से यात्रियों को काफी देर तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। काफी यात्रियों ने अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed