फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roads damaged again due to poor construction

हाथरस : घटिया निर्माण के चलते फिर क्षतिग्रस्त हो गईं सड़कें

Tue, 26 Jan 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Roads damaged again due to poor construction
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद के विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है और इनकी जांच कराने की मांग की है।
उपाध्याय ने कहा है कि जिन सड़कों की मरम्मत और निर्माण किया गया था, घटिया निर्माण के चलते वह फिर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पूर्व मंत्री ने कहा है कि जिले में पिछले तीन वर्षों में लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए जो बजट प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया था, उसका अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने मिलकर बंदरबांट कर लिया है। विकास के नाम पर लीपापोती कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से पिछले तीन वर्षों में उन सड़कों की मरम्मत की गई है, जो पहले से ही काफी हद तक ठीक थीं। वास्तविक रूप से जिन सड़कों की मरम्मत की जानी चाहिए थी, उन्हें इन कामों में शामिल नहीं किया गया। जिन सड़कों की मरम्मत भी की गई है, उसमें से ज्यादातर में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। उन्हें मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। केवल लीपापोती कर छोड़ दिया गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ठेकेदारों ने अधिकारियों को मोटी रिश्वत देकर अपना भुगतान करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर-अवागढ़ मार्ग, गीगला जारऊ मार्ग से नगला तामसी मार्ग, सादाबाद से बिसावर मार्ग, सादाबाद-जलेसर से भद्रकाली मंदिर मार्ग, सादाबाद-जैतई से गुतहरा-सिखरा मार्ग, भकरोई से बर्द्धवारी वाया नगला हंसी मार्ग फिर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसलिए पिछले तीन वर्षों में कराए गए मरम्मत व नवीनीकरण के कार्यों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed