{"_id":"6005ced38ebc3e2e53620c38","slug":"hathras-removed-from-the-roof-of-the-health-sub-center-of-madanai-the-instructions-sadabad-news-ali2540986138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मडनई के स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत से हटवाए उपले, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मडनई के स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत से हटवाए उपले, दी हिदायत
विज्ञापन
हाथरस : मडनई के स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत पर उपले व अन्य सामान को हटवाते सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर व
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद क्षेत्र के गांव मडनई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कंडे थोपने, भूसा भरने की शिकायत पर सोमवार को मौके पर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ दानवीर सिंह और एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल मिली।
अधिकारियों ने मौके से उपलों और भूसे को हटवा दिया और लोगों को चेतावनी दी कि स्वास्थ्य उपकेंद्र पर न तो उपले थापें और न ही पशु आदि बांधे, न ही इसमेें भूसा भरें। अगर यदि ऐसा फिर से किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सादाबाद क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है।
कुछ गांवों में ग्रामीणों ने इन्हें भूसा भरने, उपले थापने का स्थान बना रखा है। इनकी शिकायतें भी अधिकारियों तक पहुंचती रहती हैं। अब किसी जगह ऐसा दिखा तो उक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।