{"_id":"6349a6be698acf1b464b6e10","slug":"hathras-relatives-of-missing-atul-engaged-in-contact-with-officers-sadabad-news-ali3026651181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अफसरों से संपर्क में जुटे लापता अतुल के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अफसरों से संपर्क में जुटे लापता अतुल के परिजन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
मलेशिया में जहाज से गिरकर लापता हुए मर्चेंट नेवी कर्मी के परिजन अभी तक उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजन लगातार अफसरों के संपर्क में है और मदद की गुहार लगा रहे हैं।
अतुल पचौरी पुत्र विजय पचौरी 10 अक्तूबर को मलेशिया के बेटांग जिले में जहाज से गिरकर लापता हो गया था। सहकर्मियों ने नदी में उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन अतुल का कोई पता नहीं चला। निकट के पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। कई दिन तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन अतुल का कोई सुराग नहीं लग पाया।
दो दिन से अतुल के परिजन दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दिल्ली स्थित मलेशिया दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। परिजन चाहते हैं कि मलेशिया की पुलिस एक बार फिर तलाशी अभियान चलाकर अतुल की तलाश करे। संवाद