फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rajni Devi became the head of Gram Panchayat Bhopatpur, won by 74 votes

हाथरस: ग्राम पंचायत भोपतपुर की प्रधान बनीं रजनी देवी, 74 मतों से हुई जीत

Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rajni Devi became the head of Gram Panchayat Bhopatpur, won by 74 votes
हाथरस: ग्राम पंचायत भोपतपुर की निर्वाचित प्रधान रजनी का स्वागत का करते समर्थक। - फोटो : HATHRAS
74 मतों से जीतकर भोपतपुर की प्रधान बनीं रजनी
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई ब्लॉक में मतगणना, परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पंचायत उप निर्वाचन के ग्राम पंचायत भोपतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हॉल में मतगणना हुई। मतगणना में 74 वोटों से रजनी देवी प्रधान पद पर विजयी हुईं। मतगणना पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुुई।
चुनाव आयोग के निर्देश पर ग्राम पंचायत भोपतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए उप निर्वाचन हुआ था। प्रधान पद के लिए रजनी देवी व उमेश देवी चुनावी मैदान में थीं। तीन फरवरी को तीन बूथों पर मतदान प्रक्रिया पूरी की गई थी। कुल 1187 लोगों ने मतदान किया था। बुधवार को ब्लॉक हाथरस के सभागार में मतगणना कराई गई। दोनों प्रत्याशियों के एजेंट और पुलिस व्यवस्था के बीच आरओ धीरेंद्र उपाध्याय ने मतगणना कराई।
विज्ञापन

उमेश देवी को 526 मत और रजनी देवी को 600 मत प्राप्त हुए। रजनी देवी 74 मतों से विजयी रही। 61 मत खारिज कर दिए गए। आरओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि विजयी ग्राम प्रधान रजनी देवी को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। विजयी ग्राम प्रधान रजनी देवी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed