फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rajendra Lohia Vidya Mandir First in Science Quiz

हाथरस : साइंस क्विज में राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर प्रथम

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rajendra Lohia Vidya Mandir First in Science Quiz
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में आयोजित क्विज में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में शनिवार को साइंस क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन चक्रों में हुई। 15 से अधिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर रहा।
द्वितीय स्थान पर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से आरपीएम पब्लिक स्कूल व बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद रहा। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर की खुशी पाठक व चहल अग्रवाल ने स्कूल को प्रथम स्थान दिलाया। पलक अग्रवाल व दिव्य गौड़ व विष्णु शाह ने बीएलएस पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान दिलाया।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उमाशंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि अक्रूर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. आरएन सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज शर्मा शामिल हुए। सभी अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक अनिल कुशवाहा व सह संयोजक अंकित कुशवाहा ने स्वागत किया। संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed