{"_id":"5ee7bb678ebc3e42c94d7a9b","slug":"hathras-quarantines-done-to-family-of-textile-businessmen-samples-taken-sikandhra-rahu-news-ali2362304157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कपड़ा व्यवसायी के परिवार वालों को किया होम क्वारंटीन, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कपड़ा व्यवसायी के परिवार वालों को किया होम क्वारंटीन, नमूने लिए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर में कोरोना संक्रमित निकले कपड़ा कारोबारी के भतीजे के पॉजिटिव निकलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों के नमूने कोरोना की जांच की खातिर लिए। रात में ही परिवार के दो सदस्यों को केजीएन में क्वारंटीन कर दिया गया।
बता दें कि रविवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव निकले युवक के परिवार वालों को क्वारंटीन कराने के लिए उनके घर पहुंची। युवक के माता-पिता की आयु ज्यादा होने के कारण उन्होंने उनको होम क्वारंटीन करने की मांग की, लेकिन स्वास्थ्य टीम ने इससे इंकार कर दिया। काफी देर तक उनकी इस बात को लेकर नोकझोंक भी हुई।
बाद में एसडीएम स्तर से निर्णय लिया गया कि दोनों बुजुर्ग दंपती को घर में ही क्वारंटीन किया जाए। पॉजिटिव निकले व्यक्ति के पुत्र और पत्नी को टीम ने केजीएन डिग्री कांलेज में ले जाकर क्वारंटीन कर दिया। सोमवार की सुबह स्वास्थ विभाग की टीम दोबारा मोहल्ले में पहुंची और वृद्ध दंपती के कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए।