फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power system breached by rain, supply interrupted for second day

हाथरस : बारिश से चरमराया बिजली सिस्टम, दूसरे दिन भी आपूर्ति बाधित

Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power system breached by rain, supply interrupted for second day
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुधवार की रात को हुई बारिश से बिजली सिस्टम बुरी तरह चरमरा गया। शहर से देहात तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मी बृहस्पतिवार की सुबह से शाम लाइनों के फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे। देर शाम तक हालांकि ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे दिन भी लोगों को बिजली संकट से दो-चार होना पड़ा।
बीते दो दिनों से हो रही बारिश से बेशक बिजली के उपकरणों का हीटिंग लोड कम था, लेकिन तेज बारिश ने बिजली सिस्टम को जोर का झटका दिया है। शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, वाटर वर्क्स, कांशीराम टाउनशिप और किला सबस्टेशन से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। मीतई से शहर के सबस्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन में खराबी आने से बुधवार की देर रात तक शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के चंदपा, सोखना, लाड़पुर, लाखनू, महौ, नगला नगला रति और हसायन आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट हो गए। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के वेग से लाइनें धराशाई हो गईं। इस कारण देहात के लोगों को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। सुबह बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा, जिससे उनके घरेलू काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed