फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political enthusiasts increased after the announcement of ward reservation

हाथरस : वार्ड आरक्षण घोषित होने के बाद बढ़ीं सियासी सरगर्मियां

Fri, 02 Dec 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Political enthusiasts increased after the announcement of ward reservation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकायों के चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण घोषित होने के बाद पूरे दिन जिले में राजनीतिक हलचल तेज रही। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के यहां सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं का तांता लगा रहा। कुछ अन्य दलों के नेताओं के यहां भी दावेदार ने अपने दावे पेश किए। आरक्षण घोषित होने के बाद सभी दल अब जिताऊ उम्मीदवार की तलाश रहे हैं। इसके लिए वार्ड के जातिगत समीकरण भी देखे जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर निकाय के चुनाव के लिए शासन ने वार्ड वार आरक्षण की अनंतिम सूची घोषित कर दिया है। जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका हैं, जबकि हसायन, मुरसान, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, सादाबाद, सहपऊ नगर पंचायतें हैं। प्रमुख राजनीतिक दल आरक्षण घोषित करने से पहले ही अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे थे। वैसे चुनाव की तैयारी में सबसे आगे भाजपा है। हाथरस नगर पालिका में 35 वार्ड हैं। भाजपा में सभासद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। हाथरस नगर पालिका के 35 वार्डों पर सभासद पद के चुनाव के लिए अब तक भाजपा के पदाधिकारियों के पास 250 से ज्यादा आवेदन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

अब आरक्षण तय हो गया है तो नए सिरे से आवेदन दिए जा रहे हैं। आरक्षण ने काफी दावेदारों की आशाओं पर पानी फेर दिया है तो आरक्षण कुछ दावेदारों के मनमाफिक हुआ है। वह और जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव संयोजक, शहर अध्यक्ष व कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के यहां आवेदकों का तांता लगा रहा। पार्टी भी ऐसे दावेदारों को देख रही है, जोकि जिताऊ हों। उस वार्ड का जातिगण समीकरण भी देखा जा रहा है। भाजपा की तरह बसपा, सपा, कांग्रेस भी इसी तरह अपनी रणनीति बनाने में लगे हैं। वैसे शुक्रवार को पूरे दिन नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed