{"_id":"5e9c91028ebc3e72b117a284","slug":"hathras-police-raided-the-information-of-selling-beer-in-the-hut-the-young-man-was-arrested-caught-with-cartridges-sadabad-news-ali231737935","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: झोपड़ी में बीयर बेचने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, युवक को तमंचा, कारतूस समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: झोपड़ी में बीयर बेचने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, युवक को तमंचा, कारतूस समेत दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद कोतवाली पुलिस ने बीयर बेचे जाने की सूचना पर गांव सलेमपुर में एक खेत पर बनी झोंपड़ी पर छापा मारा, लेकिन बीयर मौके पर नहीं मिली। पुलिस ने वहां से एक युवक को मय तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल जगदीशचंद्र ने बताया कि उपनिरीक्षक रामदास पचौरी, डिप्टी सिंह हमराह दशरथ सिंह, मानिकचंद्र शर्मा, उमाशंकर और गौरव के साथ गश्त और चेकिंग पर थे तो इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर का राजू पुत्र टीकम सिंह अपने खेत पर पड़ी झोंपड़ी पर बीयर बेच रहा है और उसके पास नाजायज असलाह और कारतूस हैं।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके जब पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और झोंपड़ी में बैठे व्यक्ति को पकडने का प्रयास किया तो यह उछलकर भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेर घोट कर इस युवक को हिरासत में ले लिया। राजू की जेब से एक तमंचा देशी शराब 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर चालू हालत में बरामद हुए हैं। कोतवाली पर राजू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत धारा 3/25 में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्द ही राजू को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।