फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police personnel breathed a sigh of relief after the President's train passed

हाथरस : राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरने के बाद पुलिस कर्मियों ने ली चैन की सांस

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police personnel breathed a sigh of relief after the President's train passed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन से सुरक्षित गुजरने के बाद उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने चैन की सांस ली।
राष्ट्रपति के ट्रेन से दिल्ली से कानपुर देहात के परौंख गांव जाने की सूचना पर दो दिन पहले ही रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद दो दिन पहले पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए पूर्वाभ्यास भी किया गया। क्षेत्र के गांव भुकलारा से लेकर महरारा तक हर 200 मीटर पर उनकी सुरक्षा के रेलवे पुलिस बल, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस का एक-एक कर्मी तैनात था।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीओ सादाबाद, स्थानीय पुलिस के कोतवाल एवं लगभग सभी उपनिरीक्षक एवं जिले के अन्य थानों के पुलिस बल के साथ यातायात पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए तैनात थी। राष्ट्रपति की ट्रेन के गुजरने के आधा घंटा पहले सुरक्षा की दृष्टि से सादाबाद से जलेसर की ओर जाने वाले मार्गों को भी बंद कर दिया गया। राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरने के बाद ही सभी रास्ते खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed