{"_id":"6193fd17d43b5876597bd81d","slug":"hathras-physical-verification-done-from-records-show-cause-notice-to-five-hathras-news-ali278309195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अभिलेखों से किया भौतिक सत्यापन, पांच को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अभिलेखों से किया भौतिक सत्यापन, पांच को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
हाथरस : उर्वरक के गोदाम पर जांच करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में डीएपी खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी लगातार छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। इस क्रम में अधिकारियों ने कई दुकानों का निरीक्षण किया और पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिए।
डीएपी की किल्लत को दूर कराने के लिए अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। बीज, उर्वरक और कीटनाशक के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान अभिलेखों का भौतिक स्टॉक से सत्यापन किया गया। 33 बीज के नमूने, तीन उर्वरक के और दो कीटनाशकों के नमूने लिए गए। अभिलेखों का भौतिक स्टॉक से सत्यापन में अंतर पाए जाने के कारण पांच विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई।
एक उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सभी विकास खंडों पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार अपडेटेशन का शिविर 16 से 18 नवंबर तक लगाया जा रहा है। जिन किसानों के आधार अपडेटेशन की समस्या है, वह अपना आधार, बैंक पासबुक, खतौनी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना आधार सही करा सकते हैं। संवाद