फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Personnel will not be able to take the phone inside on the day of counting

हाथरस : मतगणना के दिन फोन अंदर नहीं ले जा सकेंगे कार्मिक

Sat, 05 Mar 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Personnel will not be able to take the phone inside on the day of counting
मतगणना कर्मियों की ट्रेनिंग के दौरान डीएम व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कार्मिकों को पूरी गंभीरता पूर्वक मतगणना संबंधी समस्त कार्यों को संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमजी पॉलीटेक्निक में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
कार्मिक अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। इसलिए फोन घर पर ही रख कर आएं। मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर अवश्य करा लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के लिए मतगणना कार्मिकों को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को शीघ्र अवगत कराना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम व परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगाई गइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्मिकों से कहा कि उपस्थिति दर्ज करने के बाद उन्हें मतगणना के लिए निर्धारित विधानसभा तथा टेबिल संख्या के बारे में जानकारी दी जाएगी। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने मतगणना से संबंधित ईएन-कोर पर डाटा फीडिंग, ईटीबीपीएस, स्कैनिंग आदि के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed