फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Payment of electricity dues of departments will be done directly from the government

हाथरस : शासन से सीधे होगा विभागों के बिजली बकाये का भुगतान

Wed, 19 Oct 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Payment of electricity dues of departments will be done directly from the government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सरकारी कार्यालयों की बिजली बकाया के चलते गुल नहीं होगी। अब शासन स्तर से जिले के 52 सरकारी विभागों के बिजली बिल का शासन स्तर से सीधे भुगतान किया जाएगा। विभाग को मात्र बिल को सत्यापित कर संबधित कार्यालय के कार्यालय अध्यक्ष को देना होगा। उसके बाद शासन से सीधे इसका भुगतान किया जाएगा।
जिले में बिजली विभाग का नगर पालिका, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित काफी सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। सेंट्रलाइज सिस्टम से विभाग में काम का बोझ भी कम होगा। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग में नियमित कर्मियों की कमी है। इस कारण कामकाज जैसे-तैसे हो पा रहा है। बकाया न मिलने के कारण अधिकारियों के प्रति निगम स्तर से आए-दिन नाराजगी जताई जाती है। बार-बार बिल जमा के लिए स्मरणपत्र भेजना पड़ता है।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का बिजली बिल के भुगतान की व्यवस्था सेंट्रलाइज कर दी गई है। नियत समय पर बिजली विभाग के खाते में धनराशि आ जाएगी। अब तक नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट का ही शासन से भुगतान हो रहा है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि अब शासन से सभी सरकारी कार्यालयों के भुगतान को सेंट्रलाइज कर दिया गया है। बिल को सत्यापित कराने के बाद कार्यालय अधीक्षक को दिया जाएगा। इससे बकाया मिलने में काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed