फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panchayat assistants will be made VLEs

हाथरस : पंचायत सहायकों को बनाया जाएगा वीएलई

Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को अब वीएलई बनाए जाने के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में पंचायती राज विभाग की ओर से जिले में कार्यरत दोनों सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए प्रशिक्षण का खाका खींचा जा रहा है। अब इन एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी इन पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे आसानी से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
Hathras: Panchayat assistants will be made VLEs

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को अब वीएलई बनाए जाने के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में पंचायती राज विभाग की ओर से जिले में कार्यरत दोनों सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए प्रशिक्षण का खाका खींचा जा रहा है। अब ग्रामीणों को जल्द ही योजनाओं के ऑनलाइन कार्यों की सुविधा अपने ही गांव के पंचायत भवन में आसानी से मिल सकेगी।
शासन स्तर से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तैयार किया गया है। इस पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय के रूप में क्रियाशील कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इन पंचायत भवनों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया की गई है। वहीं सभी पंचायत भवनों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। इनको ग्रामीणों को योजनाओं का ऑनलाइन लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में अब इन पंचायत सहायकों को वीएलई बनाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीएलई बनने के बाद ग्रामीणों को अपने ही गांवों में योजनाओं को ऑनलाइन लाभ मिल सकेगा। जिले में दो सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिये अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब इन एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी इन पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे आसानी से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed