{"_id":"6266ea589e9193549c3d81f3","slug":"hathras-one-gang-member-arrested-with-e-rickshaw-robbed-sikandhra-rahu-news-ali290114351","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लूट के ई-रिक्शा के साथ गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लूट के ई-रिक्शा के साथ गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
टिर्री लूटने वाले गैंग का सदस्य पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव सराय के पास ई-रिक्शा बेचने जा रहा था। बदमाश अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके का रहने वाला है। गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार है। कोतवाली पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी उस्मान अली के पुत्र शराफत का ई-रिक्शा चार लोगों ने पंत चौराहे से गांव टीकरी जाने के लिए भाड़े पर लिया। कासगंज रोड पर नगला जलाल से आगे इन लोगों ने रिक्शा चालक को बातों में फंसा कर खाद्य पदार्थ में नशीली गोलियां खिला दी।
चालक के बेहोश होने के बाद उसे सड़क पर डाल दिया। लुटेरे रिक्शा को अपने एक साथी संजीय कश्यप उर्फ संजय पुत्र रामौतार निवासी गांधी पार्क अलीगढ़ के सुपुर्द कर गए। सोमवार की सुबह जब संजीव रिक्शा लेकर अलीगढ़ जाकर जा रहा था तभी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इसे अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव सराय के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
संजीव ने कोतवाली में बताया कि ई-रिक्शा उसने अपने अन्य साथी मुकेश उर्फ मोनू निवासी मोहल्ला बारहसैनी सिकंदराराऊ, राहुल पुत्र नाथूराम, पुष्पेंद्र उर्फ शालू पुत्र सुरेश कुमार सभी निवासी गांधी पार्क अलीगढ़ के साथ लूटा था। इससे पूर्व वे कई ई-रिक्शा को इसी तरह लूट चुके हैं।
पुलिस ने संजीव को चालान कर जेल भेजा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा लूटने वाला बड़ा गैंग है। इनके रिकॉर्डों को खंगाला जा रहा है। बाकी के तीन लुटेरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।