फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On investigation, the team went to brick kiln and investigated

हाथरस: शिकायत पर टीम ने ईंट भट्ठे पर जाकर की जांच

Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On investigation, the team went to brick kiln and investigated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिकायत के बाद एक ईंट भट्ठे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने इस ईंट भट्ठे का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले रूप किशोर पुत्र रामस्वरूप निवासी खुटीपुरी जाटान मुरसान ने प्रकाश ईंट उद्योग नसीरपुर रसमई सादाबाद की शिकायत की थी। इसमें रूपकिशोर ने कहा था कि यह भट्ठा पिछले काफी समय से टीटीजेड क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहा है। इस भट्ठे पर बिना परमीशन के क्षमता वृद्धि कर कार्य किया गया है।

शिकायत होने के बाद कुछ समय पहले इस भट्ठे को अधिकारियों ने बंद करा दिया था, लेकिन बताते हैं कि फिर इस भट्ठे को चालू कर लिया गया। इसकी शिकायत पहले भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग से की जा चुकी है। भट्टा स्वामी रवेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना निवासी पैंठगांव मुरसान का कहना है उनके भट्ठे की शिकायत करके उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed