{"_id":"6324c12a91832e4e0443bcc1","slug":"hathras-muskan-and-mohini-were-winners-in-the-debate-competition-hathras-news-ali3005311101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुस्कान व मोहिनी रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुस्कान व मोहिनी रहीं विजेता
सार
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में बागला महाविद्यालय कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विजयदीप शर्मा, साहित्यकार डॉ. उपेंद्र झा व विलियम्स स्कूल के अध्यापक डॉ. कपिल शर्मा रहे। पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कु. मुस्कान ने प्रथम और सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की अनन्या जादौन ने द्वितीय स्थान व महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की कुमारी मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया का विनाशक है, था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व उनकी पत्नी गुंजा शर्मा ने किया। पूर्व विधायक यशपालपाल सिंह चौहान ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि के रुप में यूथ ग्रेड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रत्नेश रत्न व अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल रहे। सरस्वती वंदना व स्वागत गान श्री शंकर लाल इंटर कॉलेज की छात्रा निशा पुंढीर, तान्या शर्मा, तनु पुंढीर ने प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि यशपाल सिंह चौहान ने कहा प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं को सर्वांगीण विकास होता है। निर्णायक मंडल में बागला महाविद्यालय कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. विजयदीप शर्मा, साहित्यकार डॉ. उपेंद्र झा व विलियम्स स्कूल के अध्यापक डॉ. कपिल शर्मा रहे। प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कु. मुस्कान ने प्रथम और सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की अनन्या जादौन ने द्वितीय स्थान व महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की कुमारी मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विपक्ष में मोहिनी अग्रवाल सेकसरिया सुशीला देवी इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दिशा माहेश्वरी, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान भानु प्रताप सीएलआरएन सेक्सरिया इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. रिचा गुप्ता (प्राचार्य) उप शिक्षा निदेशक, राजेश कुमार गुप्ता, गोविंद वार्ष्णेय, प्रिंस वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल, विष्णु वार्ष्णेय, चौधरी जोगिंदर सिंह, हर्ष वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, शिव शंकर गुलाठी, रमेशचंद्र वार्ष्णेय, पन्नालाल वार्ष्णेय थे। संचालन ताराचंद्र माहेश्वरी ने किया। संयोजक मोहन वार्ष्णेय ने सभी का आभार जताया। संवाद