फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality and union officials gave condolences to the relatives of the deceased employee

हाथरस: नगर पालिकाध्यक्ष व यूनियन के पदाधिकारियों ने मृत कर्मचारी के परिजनों को दी सांत्वना

Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality and union officials gave condolences to the relatives of the deceased employee
हाथरस: नगर पालिका कर्मी की मौत के बाद परिजनों को बीमा पॉलिसी बांड देते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्म - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के कर्मचारी मेहरुद्दीन के निवास पर सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष येशूराज और संरक्षक मनोज गौतम गए। वहां इन लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मृतक आश्रित को नगर पालिका में नौकरी जल्द दिलाई जाएगी और अन्य देयों का भी भुगतान होगा। साथ ही दुर्घटना बीमा से भी मृत कर्मचारी के परिवार को करीब 20 लाख रुपये की मदद प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को यह कर्मचारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और आठ मार्च को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी फिर उसके निवास पर गए। वहां उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया वह मृत कर्मचारी के परिजनों की हर संभव मदद करेंगे। मृतक आश्रित को नौकरी दिलाई जाएगी और अन्य देयोें के भुगतान उसकी पत्नी को दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था तभी कर्मचारियों व उनके परिवार के हितों के दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों के दुर्घटना बीमा करा दिए थे। इससे मृतक कर्मचारी के परिजनों को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद मिलेगी। नगर पालिका परिषद के सामान्य कर्मचारियों द्वारा परिवार की मदद के लिए अपने वेतन से इकट्ठा की गई 1.11 लाख रुपये की आर्थिक मदद चेयरमैन और नगर पालिका यूनियन के पदाधिकारियों ने मृतक कर्मचारी की पत्नी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed