{"_id":"5ee670528ebc3e43156ff245","slug":"hathras-mother-in-law-killed-in-max-s-collision-two-injured-hathras-news-ali23615446","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मैक्स की टक्कर से सास-दामाद की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मैक्स की टक्कर से सास-दामाद की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हाथरस: दुर्घटना में घायल महला को उपचार के लए ले जाते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा बिसाना के निकट अपनी पत्नी और सास के साथ खड़े बाइक सवार युवक को मैक्स ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवारों सहित मैक्स में सवार वृद्ध घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को सादाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां पर सास की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया।
आगरा जिले के अछनेरा क्षेत्र के गांव सांदलखेड़ा निवासी 40 वर्षीय राजवीर पुत्र रघुवीर सिंह चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी परसारा में अपनी ससुराल आया था। यहां से वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और 65 वर्षीय सास पार्वती देवी पत्नी जल सिंह को अपने साथ लेकर आगरा जा रहे थे। कछपुरा के निकट रोड किनारे बाइक खड़ी करके तीनों आपस में बात कर रहे थे। इस बीच यहां पर आई तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवारों सहित मैक्स में सवार वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने पार्वती, लक्ष्मी और मैक्स सवार अजमेर सिंह निवासी पटियाला को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान पार्वती की मौत हो गई। इधर, राजवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सास व दामाद की मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव ले गए। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।