फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman dies in suspicious circumstances, dead body found hanging from dupatta

हाथरस : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दुपट्ट्रे से लटका मिला शव

Tue, 27 Dec 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman dies in suspicious circumstances, dead body found hanging from dupatta
हाथरस : शिवांगी का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव नगला मेवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के कुंदे पर दुपट्टा से लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ,सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए । सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए । मायके पक्ष ने सुसरलीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका के नाना उदयवीर निवासी बल्टी गढ़ी थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उसने ही चौबीस वर्षीय धेवती का पालन पोषण किया था । शादी योग्य होने पर उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व गांव नगला मेवा निवासी किशोरी लाल के पुत्र बिजेंद्र सिंह के साथ किया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किसी ने हमें सूचना दी कि तुम्हारी धेवती की तबियत खराब है । जब वह यहां पहुंच तो पर उसका शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। पुलिस के सामने ही उसको उतारा गया। उसने सुसरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed