फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make Congress members at every polling booth

हाथरस : हर पोलिंग बूथ पर बनाएं कांग्रेस के सदस्य

Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Make Congress members at every polling booth
हाथरस : कांग्रेस की बैठक में विचार व्यक्त करते जिलाध्यक्ष व मंचासीन अन्य पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस के आगरा रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण कृपा भवन स्थित शिविर कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह एवं प्रियंका गांधी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य जिले के पदाधिकारियों एवं आवेदक प्रत्याशियों को दिया गया। प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि आवेदक प्रत्याशी हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के सदस्य बनाएं। गांव-गांव गली-गली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक में जिसके सबसे ज्यादा सदस्य होंगे, उसी का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए सदस्य के लिए जाएगा। जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी संगठन में होगी।
विज्ञापन

जिले 64 न्याय पंचायतों पर एक-एक प्रभारी सातों ब्लॉकों पर एक-एक प्रभारी व तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस विधानसभा में राधेश्याम अग्निहोत्री, सादाबाद विधानसभा में जैनुद्दीन जैन एडवोकेट और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में नावेद खान को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर हाथरस ब्लॉक से कृष्णा गुप्ता, सासनी ब्लॉक से मुन्नालाल शर्मा, सहपऊ ब्लॉक से हरेंद्र गुप्ता, सादाबाद ब्लॉक से श्यामवीर चौधरी, हसायन ब्लॉक से संजय प्रताप सिंह, सिकंदराराऊ ब्लॉक से सत्य प्रकाश शर्मा, मुरसान ब्लॉक में विजय पाल सिंह को प्रभारी बनाया गया गया। इसके अलावा हर न्याय पंचायत पर एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है। न्याय पंचायत प्रभारी एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पांचों सदस्यों को प्रतिदिन 25 सदस्य बनाने होंगे। आवेदक प्रत्याशियों को कम से कम 10 हजार सदस्य बनाने होंगे।

बैठक में धीरेश दीक्षित, अजीत कुमार चौहान, सत्यम वशिष्ठ, पं. संतोष शर्मा, दिनेश कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार जादौन, चौ. ऊदल सिंह, दिनेश सिंह चौहान, दीपक कुमार सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, जितेंद्र गौतम, मथुरा प्रसाद, मोहन सिंह बघेल, राधेश्याम नगाइच, मेघश्याम शुक्ला, रतन सिंह दिवाकर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed