फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lekhpalas staged in the day, announced the end of the evening

हाथ्ररस: दिन में दिया लेखपालों ने धरना, शाम को की समाप्ति की घोषणा

Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lekhpalas staged in the day, announced the end of the evening
दिन में दिया लेखपालों ने धरना, शाम को की समाप्ति की घोषणा
विज्ञापन

कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर थे लेखपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट के गेट पर विभिन्न मांगों की निस्तारण को लेकर लेखपालों ने धरना कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता रमेश चंद्र व संचालन विनय चौधरी व नरेंद्र देव ने किया। इधर,देर शाम पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लेखपालों ने अपने इस धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा कर दी। यह जानकारी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम निवास सिंह ने दी है।
एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण , प्रोन्नति काडर रिव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन, राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली प्रख्यापित किया जाना आदि मांगों को लेकर लेखपालों द्वारा पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते कलेक्ट्रेट के गेट पर लेखपालों ने मांगों के निस्तारण को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शासन व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजय शर्मा, यासीन खां, राम गोपाल, नरेंद्र कुमार, हनीश, दिलीप अग्रवाल, जगन्नाथ प्रसाद, राजदुलारी अग्निहोत्री, सौरभ यादव, अरविंद सेंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed