{"_id":"608efd4f8ebc3e8d3155fd92","slug":"hathras-kovid-stopped-registration-of-33-hundred-kiln-workers-hathras-news-ali2623264170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड ने रोका 33 सौ भट्टा श्रमिकों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड ने रोका 33 सौ भट्टा श्रमिकों का पंजीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोनो ने आमजन को तो मुश्किल में डाल ही रखा है, सरकारी कामकाज को भी प्रभावित कर रहा है। जिले में कोरोना के चलते 33 भट्टा श्रमिकों के पंजीकरण का कार्य नहीं हो सका। अब तक चार हजार में से करीब 700 श्रमिकों के ही श्रम कार्यालय में पंजीकरण हुए हैं। अब संक्रमण कम होने के बाद श्रम विभाग पंजीकरण को गति देने के साथ श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में समय समय पर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बीते महीनों में भट्टा श्रमिकों के पंजीकरण की कवायद शुरू हुई। उसके बाद कोरोना संक्रमण की लहर प्रचंड हो गई। इस कारण करीब सात सौ श्रमिकों के ही पंजीकरण हुए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि जिले में करीब चार हजार भट्टा श्रमिक हैं। जिनमें से 700 के पंजीकरण हो गए हैं। बाकी के पंजीकरण अब संक्रमण कम होने के बाद फिर से शुरू किए जाएंगे।