फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Knowledge of law given to girl students

हाथरस : छात्राओं को दिया कानून का ज्ञान

Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Knowledge of law given to girl students
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत बागला कॉलेज में आयोजित गोष्ठी के दौरान मंचासीन जिला महिला कल्याण अधिकार - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग के बैनर तले बागला डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा की रोकथाम की जानकारी दी गई। यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने भी कई बातों की जानकारी दी।
इस मौके पर महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा को मिलकर रोकने की आवश्यकता है, ताकि एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके। छात्राओं को बताया कि इसके लिए हर एक व्यक्ति को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है कि उनके घर की बेटियों व महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना को मूर्त रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि वह बेटियों के प्रति भेदभाव न करें। उन्हें उचित अवसर प्रदान करें, ताकि उनके व्यक्तित्व का निर्माण संभव हो सके। समाज में बेटियां बेहतर योगदान कर सकें। कार्यक्रम में सेंटर प्रबंधक मनीषा भारद्वाज ने उपस्थित बालिकाओं को घरेलू हिंसा को रोकने के लिए प्रेरित किया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनंदा ने उपस्थित छात्राओं को स्वयं के प्रति होने वाले अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed