{"_id":"5eed10de8ebc3e43001f5781","slug":"hathras-knife-on-two-sides-many-injured-in-drain-dispute-hathras-news-ali23657306","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाली के विवाद में दो पक्षों में चले चाकू, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाली के विवाद में दो पक्षों में चले चाकू, कई घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी में नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां पर उसके बीच चाकू चले, जिससे दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
इगलास रोड स्थित गांव कुंवरजी का नगला में दो पक्षों में पिछले काफी दिनों से एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर एक पक्ष गाली-गलौज करने लगा और फिर उनमें मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों का एक एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।
दोनों घायलों को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष का अभी इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।