{"_id":"614384d88ebc3ed193625f12","slug":"hathras-inviting-accidents-with-electric-wires-swinging-in-the-city-hathras-news-ali273364236","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में कई साल पहले डाली गई बंच कंडक्टर लाइन जर्जर होकर झूलने लगी है। इस कारण हादसा हो सकता है। मानव कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा को फोन के माध्यम से केबलें दुरुस्त कराने की मांग की है।
मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय व मीडिया प्रभारी नरेंद्र पाल वर्मा अधिशासी अभियंता से कहा कि घास की मंडी अपना वाले नोहरा के बाहर रोड पर बिजली विभाग की केबल इतने नीचे लटक रही हैं कि किसी भी समय कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अपना वाला नोहरा में अधिकतर ट्रांसपोर्ट तथा व्यापारियों के गोदाम हैं। जिसमें 24 घंटे लोडर ट्रक का आना जाना लगा रहता है।
बिजली की केबल इतनी नीचे है कि किसी भी ट्रक से टूटकर हादसा हो सकता है। जब ट्रक अंदर प्रवेश करता है तो बांस द्वारा बिजली की केबल को ऊंची कर कर वाहन अंदर प्रवेश कराया जाता है। केबल से जान माल का खतरा है। पदाधिकारियों ने अपना वाला नोहरा व अन्य स्थानों पर केबलों को दुरुस्त कराने की मांग की। संवाद