{"_id":"5efb82d18ebc3e433121e3fe","slug":"hathras-instructions-for-planning-communicable-disease-control-campaign-in-three-days-hathras-news-ali2374737113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन दिन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की योजना बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन दिन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की योजना बनाने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को संचालित करने के उद्देश्य से अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई।
बैठक में डीएम ने कहा कि इस बार माह जुलाई में आयोजित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के नियमों का अनुपालन किया जाएगा। इसमें रैलियों, प्रभात फेरियों सहित अन्य सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी तीन दिन के अंदर ब्लॉक वार योजना बनाते हुए ब्लॉक स्तर पर नोडल शिक्षकों के संबद्धीकरण का काम पूरा करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए नियमित रूप से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।