{"_id":"60fb005a8ebc3ef75a5e837b","slug":"hathras-if-the-demands-are-not-met-then-the-government-ambulances-will-be-jammed-hathras-news-ali2688546118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मांगें नहीं मानीं तो सरकारी एंबुलेंसों का होगा चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मांगें नहीं मानीं तो सरकारी एंबुलेंसों का होगा चक्का जाम
विज्ञापन
हाथरस : अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एंबुलेंसों के चालक व कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरकारी एंबुलेंसों पर कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने और उनके स्थान पर नये कर्मचारी नियुक्त करने से पुराने कर्मचारियों में आक्रोश है। पुराने कर्मचारियों को ही समायोजित करने की मांग को लेकर एंबुलेंस के कर्मचारी जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर एंबुलेंस का चक्का जाम करने की भी बात कही है।
जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा एएलएस एंबुलेंस के कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग की जा रही है। आरोप है कि एएलएस के कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर बदला न जाए। वहीं कोरोना काल में कोरोना योद्धा की भूमिका निभाने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त किया जाए।
कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि दी जाए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो संगठन 26 जुलाई से पूरे प्रदेश की एंबुलेंस खड़ी करके कार्य बहिष्कार करेगा, जिसकी जिम्मेदार संस्था और सरकार होगी। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव के निर्देशन में हुआ।