फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Harassment of basic teachers in the name of inspection

हाथरस : बेसिक शिक्षकों का निरीक्षण के नाम पर हो रहा उत्पीड़न

Thu, 02 Dec 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Harassment of basic teachers in the name of inspection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का निरीक्षण के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। इसे लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं में आक्रोश है। अगर विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी विभिन्न कार्यों में लगाई गई है। इस कारण ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूलों में उपस्थित नहीं रह पा रहे हैं। इन शिक्षकों ने पत्र व्यवहार रजिस्टर में भी अपनी ड्यूटी के बारे में दर्शा रखा है, फिर भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में निरीक्षण करने पहुंच रहे विभागीय लोग अनुपस्थित दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर विभागीय लोगों की मनमानी से शिक्षकों में आक्रोश है, क्योंकि 27 नवंबर को एआरपी, डायट मेंटर, एसआरजी द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण में 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि इनमें से कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान के कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे थे। कुछ विभाग की अनुमति से अवकाश पर थे, फिर भी उनको अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी भी शिक्षकों के लिए बने अधिकारी
कहने को तो एआरपी शैक्षिक सपोर्ट के लिए नियुक्त किए गए हैं, ताकि स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षण दिया जा सके, लेकिन एआरपी शैक्षिक सपोर्ट के अलावा स्कूलों का निरीक्षण करने में लगे हैं। इसकी ओर विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण शिक्षकों को उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे में शिक्षक काफी परेशान हैं। संवाद

इन लोगों के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। केवल स्पष्टीकरण मांगा गया है। रही बात एआरपी के निरीक्षण की तो एआरपी शैक्षिक सपोर्ट के लिए नियुक्त किए गए हैं। अगर कोई निरीक्षण के नाम पर किसी को परेशान कर रहा है तो यह गलत है। इस मामले में जानकारी की जाएगी।
-शाहीन, बीएसए हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed