फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Bijju Attack News

हाथरस में कब्र बिज्जुओं का आतंक: सो रहे ग्रामीण को काटा, गांव में फैली दहशत

Tue, 08 Sep 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

बारिश के बाद जंगल से आबादी में घुसे कवर बिज्जू। बिधिपुर गांव में सो रहे ग्रामीण पर हमला, ग्रामीणों में डर। जानिए क्या है कब्र बिज्जू और कैसे करें बचाव।

विज्ञापन
Hathras Bijju Attack News
गांव में दिखा कब्र बिज्जू - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

बारिश के बाद जंगलों और सुनसान स्थानों में पानी भरने से जंगली जानवर आबादी की ओर आने लगे हैं। सिकंदराराऊ क्षेत्र के बिधिपुर में कवर बिज्जुओं से ग्रामीणों में तहशत है। रविवार तड़के कासगंज रोड स्थित गांव बिधिपुर में चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय शिव शंकर के पैर में बिज्जू ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दिन निकलने से पहले शिव शंकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान एक जानवर ने उसके पैर में कसकर काट लिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हुए तो घरों के आसपास बिज्जुओं का झुंड घूमता दिखाई दिया। आशंका है कि इसी झुंड में शामिल एक बिज्जू ने शिव शंकर को घायल किया।
विज्ञापन


क्या होता है कब्र बिज्जू
ग्रामीण सत्यदेव के मुताबिक, कब्र बिज्जू का आकार लगभग नेवले के बराबर होता है। इसकी आंखें अंधेरे में चमकती हैं और पंजे मजबूत व नाखून तीखे होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये जानवर जमीन में दफनाए गए शवों को खाने के लिए कब्रों में भी घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिज्जू काटने पर प्राथमिक उपचार क्या करें
वन अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि अक्सर बरसात में क जंगल से घर में आ जाते हैं तथा लोगों को काटकर घायल कर जाते हैं। काटने की दशा में घायल होने पर तत्काल इलाज करना चाहिए।


रात में घर से निकलने में भी डर
बिज्जुओं का झुंड आबादी के आसपास घूमते देख ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जंगली जानवर सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी की ओर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed